चंदासी में सड़क किनारे पलटा कोयला लदा ट्रक।
- फोटो : CHANDAULI
दुलहीपुर। चंदासी कोयला मंडी में सड़क किनारे पानी भरने की वजह से कोयला लदे ट्रक के चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं हुआ और सुबह नौ बजे ट्रक पानी में पलट गया। यह संयोग था कि चालक राजू और खलासी पवन ने कूद कर जान बचाई। घटना से मंडी में खलबली मच गई।
एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी वर्तमान में झील में तब्दील हो चुकी है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से यह समस्या आई है। जीटी रोड किनारे पाथवे न होने और कोल डिपो तक जाने के लिए पक्की सड़के न होने से ट्रकें पानी में ही खडे़ हो रहे हैं। लगातार पानी जमा होने से पुराने जीटी रोड के किनारे दो से तीन फूट के गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को झारखंड के रामगढ़ हाजीपुर से कोयला लेकर एक ट्रक चंदासी पहुंचा। सुबह नौ बजे ट्रक कोयले का वजन कराने के लिए चला था कि मोड़ने में सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया और पलट गया। बाद में मजदूरों को लगाकर कोयला हटाया गया।