फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ माले ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। केंद्र की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माले कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसील से जुलूूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। भाकपा (माले) राज्य स्थाई समिति के सदस्य और चंदौली जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना आपदा को भी लोकतंत्र विरोधी कामों और संघ के एजेंडे को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रही है। महामारी में सरकार की मनमानी के कारण डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। रेलवे और कोयला खदान तक बेच दिए गए। किसानों मजदूरों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाली नीतियों को कारपोरेट के हित में फटाफट मोड़े जा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब है। कानपुर का बिकरु कांड, गाजियाबाद का पत्रकार हत्याकांड, लखनऊ का राजभवन कांड और चंदौली के गायघाट में जिला पंचायत सदस्य की ओर से महिलाओं की पिटाई करने जैसी घटनाएं हुई। कहा कि इसके विरोध में भाकपा माले प्रदेश व्यापी जन अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो माले और बड़ा आंदोलन करेगी। जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों में रामदुलार बिंद, ठाकुर प्रसाद, मेहंदी हसन, संजीव यादव, जीरा देवी, शंकर बिंद, बिहारी, दिनेश, चंद्रिका, रामकेश, कमलेश, चौथी, बसंत, तिलकधारी बिंद, अनीता देवी, धनरा देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें