फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्साकर्मियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक शिवतपस्या पा - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया/धीना। कोरोना के खिलाफ जंग में कर्मवीर योद्धा मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभाने में लगे हुए है। इसके लिए समाजसेवियों की ओर से लगातार ऐसे कर्मवीरों को सम्मान किया जा रहा है। बुधवार को चकिया व धीना क्षेत्र में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान समाजेसवियों व राजनीतिक संगठनों की ओर से किया गया।
विज्ञापन

धीना में युुवा समाजसेवी वंदे मातरम सेवा समिति के संयोजक अनिल यादव ने बुधवार को डा. अशरफ अली, डा. आशुतोष, डा. अनिल, डा. विवेक कुमार को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व सभी का माल्यार्पण किया गया। अनिल यादव ने बताया कि राज्य सरकार को ट्वीट करके कोरोना के खिलाफ मैदान में लड़ाई लड़ रहे कर्मवीरों के पीपीई किट दिए जाने की मांग की है। उधर दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने चिकित्सक तथा नर्स सहित तमाम स्वास्थ्यकर्मियों को अंगवस्त्र के साथ उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने कहा कि चिकित्सा विभाग से जुड़े चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी वैश्विक महामारी के दौर में सेवा भाव से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कर्म योद्धाओं को सम्मान करना ईश्वर सेवा के समान है । इस अवसर पर डॉ. पवन कश्यप, डॉ. निशांत उपाध्याय, डॉ. दिलशाद अली, डॉ. शशिकांत मिश्रा, डॉ. अशोक शैलेंद्र कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अनिल शर्मा, बुल्लू सोनकर, पंकज दुबे, आशु गुप्ता, मनोज जायसवाल, विजय विश्वकर्मा सारांश केसरी, राजेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें