पहले विश्व योग दिवस पर मन व शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योगाभ्यास करने
रविवार की सुबह मैदानों, पार्कों, घर की छतों के अलावा अनेक संस्थानों में
लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
नगर सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में
विविध आयोजन हुए। छुट्टी का दिन होने के चलते हर वर्ग के लोग योग की
बारीकियों से परिचित हुए।
मुगलसराय में बाकले प्रमोदशाला मैदान में एडीआरएम
बी आर विप्लवी ने दीप जलाकर योग शिविर का आरंभ किया। इस दौरान योग गुरुओं
के मार्ग दर्शन में लोगों ने प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य
नमस्कार, पद्मासन, चक्रासन आदि का अभ्यास किया।
योग दिवस पर लोगों में
खूब उत्साह दिखा। क्या बच्चे क्या बूढ़े, क्या महिलाएं सभी ने इस आयोजन में
हिस्सा लिया। मुगलसराय के बाकले प्रमोद शाला मैदान में स्थानीय रेल मंडल
द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल रेल अधिकारियों के अलावा
कर्मचारियों के साथ परिवार के लोग भी पतंजलि योग पीठ से आए योग गुरु राजेश
कुमार व नीलमणि के सानिध्य में विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर
नगर संचालक रामकिशोर पोद़्दार ने कहा कि इस दिन योग मनाने का अपना महत्व
है। योग करने से रोग दूर होता है। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, अजय कंदोई,
रामजनम, आरपी सिंह, सर्वेश कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल आदि
उपस्थित रहे।
इसी तरह उप्र स्काउट एंड गाइड द्वारा नगर पालिका इंटर कालेज
में योग शिविर लगाया। जिसमें जनपद के समस्त स्काडट एवं गाइड के
कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार, संदीप कुमार,
शैलेंद्र, पवन गुप्ता, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
वहीं नीमा के तत्वावधान
में चंदासी स्थित कैंप कार्यालय पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान
डाक्टर एसके यादव, डा. आरके शर्मा, डा. स्वामीनाथ यादव, डा. सीबी सिंह,
डा. एसएन तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर भारत स्वाभिमान संगठन के तत्वावधान में
नई बस्ती स्थित एक लान में शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक
योगाचार्य राजेश योगी ने उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम,
अग्निसार क्रिया का अभ्यास कराया। इस दौरान विवेक कुमार, कांता प्रसाद,
आशु शर्मा, संतोष, दिलीप जायसवाल, विकास आदि उपस्थित रहे। वहीं 91 यूपी
बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में शिविर का
आयोजन किया गया। इस अवसर पर 970 कैडेटों ने भाग लिया।
इस दौरान कमान
अधिकारी कर्नल धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है। बल्कि
स्वयं के अलावा विश्व व प्रकृति के साथ एकत्व को खोजने का भाव है। इस अवसर
पर योगी राजेश ने योग की बारीकियों पर रोशनी डाली। इस अवसर पर उनको
सम्मानित किया गया।
इस दौरान आर एन सिंह, प्रेमसुख, इंद्रपाल, संजीव कुमार,
हेम बहादुर, राजेश यादव, बन्नी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन कैप्टन
अमरेंद्र सिंह ने किया।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय
प्रज्ञापीठ दुलहीपुर के गायत्री परिवार के साधकों द्वारा शनिवार की शाम
जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधक नारों लिखी तख्तियां
लेकर चल रहे थे। इसी क्रम में रविवार की सुबह प्रज्ञापीठ पर डा. माधव जी
के निर्देशन में योग, व्यायाम तथा प्राणायाम के विषय में विस्तृत जानकारी
दी गई।
इस अवसर पर शिवप्रसाद, विनोद कुमार सिंह, मुनीब गुप्ता, लालता
प्रसाद तथा अन्य साधक-साधिकाएं मौजूद थीं। वहीं एमके कान्वेंट स्कूल के
प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य प्रशिक्षक सीताराम
सिंह द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।
उक्त अवसर पर रामकरन यादव,
साधना रस्तोगी, मनीषा शर्मा, कंचन पांडेय, प्रियंका अग्रहरि व कौशल्या
देवी उपस्थित रहे।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर सहित आसपास के
ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में योग
शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों व
नागरिकों ने भाग लिया।
प्रमुख रूप से प्राचीन भीम बाबा मंदिर, रामलीला
मैदान, भतीजा रोड आदि जगहों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। नौगढ़
संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सेवा
संस्थान देवखत के प्रांगण में दयानंद तिवारी ने उपस्थित लोगों को योग एवं
प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर भास्कर मिश्रा, रामसिंह, बसंत लाल
आिद रहे।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर पर
योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।