फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन

Sat, 18 Apr 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से मवईं कला में कराए गए कुएं का जीर्णोध्दार एवं सुंदरीकरण के कार्य का उद्घाटन गुरुवार को नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल की उपस्थिति में एक वार्डवासी के हाथों कराया गया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि जनता ही नगर पालिका की मालिक है। इसलिए सभी विकास कार्यों का लोकार्पण जनता की देखरेख में एवं उसके हाथों से होना चाहिए।
कहा कि चुनाव के समय मेरे द्वारा वार्ड में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का वादा किया गया था। उसी कड़ी में इस कुएं का निर्माण कराया गया है। कहा मवईं कला के लोगों की मांग पर पूर्व में दो ट्यूबवेल पाइप लाइन विस्तार एवं 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जा चुका है।
विज्ञापन


 कहा नगर का सुंदरीकरण मेरी प्राथमिकता में शामिल है। जनता से अपील किया कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे किसी कार्य में अगर कोई अनियमितता दिखती है तो उसकी शिकायत अवश्य करें। इस दौरान रमेश जायसवाल, सभासद अमरेश यादव, संजय कन्नौजिया, विरेंद्र चौहान, शिवप्रकाश चौहान, रमेश यादव एवं गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें