फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर मिली गंदगी

Sat, 18 Apr 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं के बाबत शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक बी आर विप्लवी ने इंजीनियरिंग, कामर्शियल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें संग स्थानीय रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई न रहने व रेलवे ट्रैक पर जल जमाव को देख नाराजगी जताई और इस समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।


गौरतलब है कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर या़ित्रयों की सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल ने गत 3 अप्रैल को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


कई जगहों पर गंदगी व अव्यवस्था देखकर तब अधिकारियों को सभी चीजो को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक बी आर विप्लवी ने इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य व कामर्शियल विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 से 08 तक तक का निरीक्षण किया।



जहां साफ-सफाई व टूटी फूटी कुर्सियों को दुरुस्त करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके बाद प्लेटफार्मों व रेलवे ट्रैकों पर व्याप्त गंदगी की सफाई न होने पर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द ड्रेनेज सिस्टम बनाये जाने के लिए कहा। अंत में सभी अधिकारियों संग मीटिंग करने के बाद गंतव्य को रवाना हो गये। इस दौरान सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, सीएमएस डा. सुभाषचंद्र साहू, डा. आरपी सिंह, सीआरएस राजेन्द्र राम, सीआईटी आफताब खान, सीएसजी अशोक अनिल, कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें