फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में छूटे लोगों का नाम होगा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। सूची में छूटे लोगों के नाम को दर्ज कराने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अभियान चलाएंगे। इसके अलावा मंडल और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की मानिटरिंग करेंगे। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। बुधवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान काशी क्षेत्र के मंत्री डा. सुदाम पटेल ने कही।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जिले के सभी बूथ पर टोली बनाया गया है। जिसका नेतृत्व बूथ प्रभारी के हाथों में सौंपा गया है। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही बूथों पर पार्टी को अधिक मतदान कराने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालता है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, शशिशकर सिंह, अखिल पोद्दार, प्रदीप मौर्य, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, परमानंद सिंह, दिनेश तिवारी, किरन शर्मा, रामसुंदर चौहान, प्रमोद पटेल, देवेश पांडेय, राजेश तिवारी, आशुतोष सिंह, दिलिप सोनकर मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें