फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का नाम, खुल रहीं दुकानें तमाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अगस्त में कोरोना के तीसरे लहर के आने का आशंका जताया जा रहा है फिर भी लोगों की लापरवाही चरम पर है। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद नगर में भोजनालय, पान-गुटखा, व मिठाई की दुकानें खुली रहीं। सड़क पर और गलियों में दुकानदार पूरा शटर उठाकर धड़ल्ले सामान बेचते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना काल को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू की है। इसके तहत दवा दुकानदारों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश है। बावजूद इसके पीडीडीयू नगर में दुकानदार धड़ल्ले से दुकान खोल रहे है। सबसे अधिक दयनीय स्थिति रेलवे स्टेशन के आसपास के मिठाई, भोजनालय व चाय एवं पान दुकानदारों की है। पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से बेखौफ होकर दुकानें खोली जा रही है।
दूसरी तरफ सब्जी विक्रेता भी दिनभर खुले तौर पर सब्जी बेचते रहते है। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का नियम सभी को पालन करना है। नियम विरुद्ध दुकान खोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें