फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली इंडो-नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता रही देश के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जिले के सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय पहला इंडो-नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें भारत नेपाल को हराकर चैंपियन बना। भारत के खिलाड़ियों ने 53 गोल्ड सहित 58 सिल्वर व 35 कांस्य पदकों पर कब्जा किया जबकि नेपाल के खिलाड़ियों को 13 गोल्ड, छह सिल्वर व चार कांस्य पदकों से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश मदरसा बोर्ड शिक्षा परिषद के डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रथम उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दूसरे स्थान पर रही नेपाल की टीम के खिलाड़ियों को भी बधाई दी। विशिष्ट अतिथि एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार ने कहा कि यह गौरव की बात है कि चंदौली जिले के बच्चो ने सबसे ज्यादा मैडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। वही इंडो-नेपाल में देश की जीत से पूरा कंपाउंड भारत माता के जयकारे व तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के आयोजक हाजी वसीम ने कहा कि इंडो-नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता से जिले के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। संचालन विनय वर्मा ने किया।
पड़ाव। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों में उत्तर प्रदेश की टीम ने 14 गोल्ड, 16 सिल्वर व छह कांस्य, आंध्रप्रदेश ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर व दो कांस्य, पंजाब ने तीन गोल्ड, 10 सिल्वर व छह कांस्य, उड़ीसा ने एक गोल्ड व एक सिल्वर, झारखंड ने एक कांस्य, मणिपुर ने सात गोल्ड, आठ सिल्वर व पांच कांस्य, मेघालय ने दो गोल्ड, दो सिल्वर व दो कांस्य, जम्मू कश्मीर ने एक गोल्ड व तीन सिल्वर पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें