फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैकफुट पर आई नगर पालिका, जीटी रोड पर नहीं बनेगी नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीटी रोड पर चार फीट की नाली बनाने की घोषणा के बाद विरोध को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों से वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने कहा कि जीटी रोड पर नाली निर्माण का फिलहाल कोई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कोई योजना होने से इनकार किया।
विज्ञापन

दरअसल, दो अक्तूबर को नगर पालिका परिषद की ओर से ऑटो पर माइक लगाकर व्यापारियों से नाली निर्माण के लिए चार फीट पीछे हटकर निर्माण कराने की अपील की गई थी। इसके बाद जीटी रोड पर 200 से अधिक दुकानों के टूटने की आशंका से व्यापारियों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया था।
मामले को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ईओ से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। ईओ ने बताया कि एक व्यापारी की शिकायत के बाद भ्रम की स्थिति में माइक से घोषणा करा दी गई थी। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर नाली निर्माण का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन

आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान शरद अग्रवाल, चंद्रदीप जायसवाल, रामाशंकर सेठ, वीरेंद्र जायसवाल, नीरज जायसवाल, सरदार पाली सिंह और सरदार बलबीर सिंह मौजूद रहे।

कोट-
एक व्यापारी की ओर से बार-बार की गई शिकायत के बाद भ्रम की स्थिति में नाली के लिए चार फीट छोड़कर निर्माण कराने की घोषणा हो गई थी। फिलहाल पालिका का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। - धर्मराज सिंह, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें