बरहनी विकास खंड के रहपुरी गांव की गलियां आज तक पक्की नहीं हो सकी हैं। इससे बारिश के दिनों में कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गांव निवासी अशोक यादव ने बताया कि वर्षों से गलियों की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में जब बरहनी विकास खंड अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में सड़क निर्माण ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है। कहा कि इसमें सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।