कैंप में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते शिक्षक।
कमालपुर के जमुरखां जनौली स्थित स्वामी शरण पीजी कालेज एवं धरांव स्थित बसंत रामनगीना पीजी कालेज में आयोजित सात दिवसी राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का सोमवार को समापन हो गया। इसमें छात्रों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया ।
मुख्य अतिथि राजेश्वर दूबे ने विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में गौरव कुमार यादव, मधु कुमारी, शक्ति सिंह, अजीत कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, वृक्षारोपण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। एनएसएस के बारे में बताते हुये प्राचार्य डा. हंसराज यादव ने विचार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी सरिता सिंह द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। उधर दूसरी तरफ बसंत रामनगीना पीजी कालेज धरांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का दो दिवसीय समापन समारोह सोमवार को समाप्त हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आलिया बेगम तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान स्मृता यादव रही ।