फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दूसरे दिन भी 47 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा पारा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा देर शाम तक चल रही गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ाती रही। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


इन दिनों सुबह सात बजे से ही आसमान से आग बरस रही है। वहीं सुबह नौ बजे से ही गर्म पछुआ हवा बदन झुलसाने लग रही है। शाम के सात बजे तक गर्म हवा चलने से सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। वहीं रात में हवा बंद हो जाने से उमसभरी गर्मी का प्रकोप बढ़ जा रहा है। गर्मी में अनियमित बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लोड बढ़ जाने के कारण सुबह से रात तक कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर और रात को हो रही बिजली कटौती से हो रही है। इससे लोग न दिन में आराम कर पा रहे हैं और न रात की नींद ही पूरी हो पा रही है।
राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि आगामी एक जून से लू के प्रभाव में कमी आने से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें