Lok Sabha Election: असदुद्दीन ओवैसी के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से ही ओवैसी ने अखिलेश यादव के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सियासी तंज भी किए।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को हैदराबाद में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए चंदौली में हुई सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का जिक्र करते हुए मुस्लिम नेता के अपमान का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि चंदौली में लोगों के कहने पर भी अखिलेश ने अपने ही पार्टी के मुस्लिम नेता को न मंच पर स्थान दिया और न ही उनका नाम लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चंदौली में अखिलेश की सभा पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में थे। लोगों ने पुकार कर कहा कि तुम्हारी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी का एक नेता है उसे मंच पर बैठा लो। अखिलेश ने नहीं बैठाया। लोगों ने कहा कि उसका नाम भी ले लो, अखिलेश ने नाम तक नहीं लिया।
ओवैसी ने कहा कि बताइए जो हमारा नाम नहीं लेना चाहता। जो उन्हीं के पार्टी के नेताओं को मंच पर बैठाना नहीं चाहता वो क्या आपका और हमारा इंसाफ करेगा। वो क्या करेगा आप बताइए। कहा कि समाजवार्दी पार्टी ने 62 में चार मुसलमानों को टिकट दिए हैं और खुद को मुस्लिम हितैषी बताते हैं।