फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो डिग्री अधिकतम और पांच डिग्री न्यूनतम तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के लगातार मौसम बदलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में हो रही बारिश के साथ पछुआ हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर जिले के मौसम पर भी देखा जा रहा है। जिले में सुबह से ठंडी पछुआ हवा चलती रही जिससे धूप बेअसर रही। धूप में खड़े होने पर भी ठंड का अनुभव हाता रहा। शाम के बाद हवा की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई लेकिन ठंड का असर बना रहा।
रात गहराने के साथ ठंड भी बढ़ती गई। मौसम विभाग की मानें तो पछुआ हवाओं और बादलों के कारण गलन बढ़ गई है और अगले कुछ दिनों तक कोहरे के साथ ठंड का यह असर बने रहने की संभावना है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें