फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीमारी से हुई थी विवाहिता की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के तेंदुईपुर गांव निवासी प्रेमा चौहान (20) की मौत बीमारी से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। तहरीर में मायके पक्ष के लाेगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के तेंदुईपुर गांव निवासी किशन चौहान ने गांव के ही रहने वाली प्रेमा चौहान से प्रेम विवाह किया था। परिवार के दबाव में वह पत्नी के साथ गांव के बाहर रह रहा था। बीते दो सप्ताह से किशन घर लाकर पत्नी के साथ रहता था। ससुराल पक्ष के बीते बुधवार की शाम अचानक प्रेमा की तबीयत खराब होने पर समीप के नर्सिंग होम पर ले गए थे। यहां डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया था, लेकिन विवाहिता के पेट में दर्द होने पर पीडीडीयू नगर स्थित जांच घर में अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान पति आनन फानन बृहस्पतिवार को बीएचयू जाने लगा लेकिन रास्ते में विवाहिता की मौत हो जाने पर पति वापस घर लौट आया। इसकी जानकारी होने पर मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर या अन्य किसी प्रकार की चोट या विषाख्त पदार्थ खाने से मौत होने की पुष्टी नहीं हुई है। बीमारी से माैत की पुष्टि हुई है। विसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें