फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण बंदी का जिले में दिखा असर, पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दूसरे सप्ताह भी जिले में शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक संपूर्ण बंदी की शुरूआत हो गई। इसका असर नगर सहित पूरे जिले मे दिखा। सभी बाजार बंद रहे और लोग घरों में कैद रहे। जगह जगह पुलिस की तैनाती रही और बेवजह निकलने वालों से पूछताछ की गई। निजी वाहनों के न चलने से सड़कों पर सन्नाटा दिखा और कर्फ्यू सा नजारा रहा। हालांकि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली और चकिया के हॉट स्पॉट इलाकों में पहले से ही दस दिनों की संपूर्ण बंदी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

प्रदेेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से 11 जुलाई से प्रति शनिवार और रविवार को 55 घंटे का संपूर्ण बंदी घोषित कर दिया है। इसके पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में संक्रमितों की संख्या में बेतहासा वृद्धि को देखते हुए हॉटस्पॉट इलाके में दस दिनों के लिए संपूर्ण बंदी लागू कर दी। जिले के अन्य हिस्सो में बाजार खुल रहे थे। शनिवार को संपूर्ण बंदी के तहत बाजार पूरी तरह बंद रहे। नगर की गलियों में थोड़ी बहुत हलचल दिखी लेकिन दुकानें आदि बंद रही। दूसरी तरफ पुलिस दिन भर इलाके में चक्रमण करती रही। घर के बाहर टहल रहे लोगों से पूछताछ की और घर में रहने की हिदायत की। चेतावनी दी कि बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर कस्बा में संपूर्ण बंदी रही। एसडीएम सीओ सहित कोतवाली पुलिस भ्रमण कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटी रही। शनिवार को एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ भुनेश चिकारा सहित कोतवाल वंदना सिंह कस्बा और क्षेत्र में भ्रमण कर प्रशासन के निर्देशों को सख्ती से पालन करने का अपील की। इस दौरान कस्बा प्रभारी बाबूरामश यादव, अच्छे लाल, राजेश सिंह, रामनयन यादव, चौकी प्रभारी अखंड सिंह, चौकी प्रभारी नईबाजार मकसुदन राय रहे। इलिया संवाददाता केे अनुसार बिहार बार्डर पर स्थित इलिया बाजार में संपूर्ण बंदी का असर दिखा और सभी दुकानें बंद रहीं। स्थानीय चौराहे पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार महाबालपुर, दुलहीपुर, शकुराबाद सहित आस पास के सभी बाजार लॉकडाउन की वजह से पूरी तरह बंद रहे। पुलिस लगातार चक्रमण करती रही। कुछ लोग पैदल बाहर आते जाते दिखे लेकिन आम तौर पर बंदी पूरी तरह सफल रही। इसी तरह नियामताबाद, बबुरी, शहाबगंज, चहनियां, धानापुर, कमालपुर इलाके में भी बंदी का पूरा असर दिखा
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रदेश मे 55 घंटे के लॉकडाउन का असर प्लांट डिपो कारखाना पर भी पड़ा है। सुरक्षा के लिहाज से प्लांट डिपो कारखाना को 55 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 25 मार्च से देेश में जब लॉकडाउन लागू किया गया। उस समय कारखाने को बंद कर दिया गया। बाद में सुरक्षा उपायों के साथ काम शुरू किया गया। वर्तमान में भी फ्लस बट में रात की पाली में काम बंद चल रहा। इस बीच प्रदेश सरकार ने प्रत्येक शु्क्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया। इसको देखते हुए मुख्य कारखाना प्रबंधक ने 55 घंटे के लिए प्लांट डिपो कारखाना और ऑफिस को बंद करने का निर्देश दिया। मुख्य कारखाना प्रबंधक के अनुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शनिवार को इसके तहत फैक्टरी और ऑफिस में ताला लटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें