फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने किया भारत बंद का ऐलान

Sun, 25 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे और गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माले ने 26 जनवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। इसको देखते हुए सुरक्षा तंत्र सतर्क हो गया है। मंडल रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ के जवानों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो नक्सली इस दिन बड़ी घटना अंजाम दे सकते हैं। हालांकि इस दिन पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके बावजूद नक्सली अपने मंसूबे को कामयाब करने में लगे रहेंगे। उत्तर प्रदेश की चंदौली जनपद की सीमा बिहार के कुछ नक्सली क्षेत्रों से जुड़ी हुई है।

वहीं मुगलसराय रेलवे मंडल का कुछ भाग बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरता है। रेल प्रशासन किसी नक्सल हमले को रोकने के लिए पहले से ही सतर्क है और इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


 जनपद के कुछ क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल प्रभावित माना जाता है। 2004 में नौगढ़ में हिनौत माइन ब्लास्ट का आरोपी पिछले दिनों चकिया कोर्ट में पेश किया गया था। ऐसे में नक्सली मूवमेंट बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि जनपद पुलिस प्रशासन नक्सलियों द्वारा बंद के आह्वान से इंकार कर रहा है। लेकिन खुफिया सूत्र बताते हैं कि पुलिस की सुस्ती का नक्सली लाभ उठा सकते हैं, कारण कि पूरा अमला गणतंत्र दिवस में व्यस्त है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली मुनिराज जी ने बताया कि नक्सलियों के भारत बंद के आह्वान के बाबत किसी भी प्रकार की सूचना नहीं है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें