जिला सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को कार्यालय परिसर में बेरोजगारों
के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात प्रदेश से आई वेल्सपन
इंण्डिया लिमिटेड अंजार कंपनी ने 176 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के
माध्यम से चयन किया।
अंत में सभी चयनित बेरोजगार अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस
अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग बेरोजगारों के प्रति पूरी तरह से
गंभीर है।
बेरोजगारों के हित में रोजगार मेले की शुरूआत की गई है। कहा कि
आने वाले दिनों में रोजगार मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। जनपद के
बेरोजगारों को रोजगार सुलभ हो इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
सुबह से ही सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार के लिए कार्यालय खुलते ही
अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पंजीकरण के लिए बनाए गए कांउटर पर
बेरोजगारों की दोपहर बाद तक कतार लगी रही। इस दौरान 302 बेरोजगारों ने अपना
पंजीकरण कराया।
इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें 176
लोगों का चयन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रबंधक राजीव कुमार श्रीवास्तव
ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रशिक्षित लोगों को जल्द से जल्द काम मिल
जाए।