फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष से खोदकर छोड़ दी है मुख्य गली, नहीं किसी का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के अलग अलग गांव में सड़कों की स्थिति बदहाल है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। भरछा गांव में एक वर्ष पहले मुख्य गली की खोदाई कर छोड़ दिया गया। गड्ढा होने के कारण इसमें पानी एकत्र हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। इसी तरह बिलारीह महेवा लाखापुर तक बनाए गए संपर्क मार्ग के जगह जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

भरछा गांव में लोगों की मांग पर मरम्मत के लिए एक वर्ष पहले गांव की मुख्य गली की खोदाई की गई लेकिन इसके बाद काम रोक दिया गया। गली में गढ्ढा होने के कारण उसमें नाबदान का पानीएकत्र हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इसी मार्ग से बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। इससे बच्चे आए दिन गंदे गली के पानी से होकर विद्यालय को जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान सहित विकास खंड के अधिकारियों से मार्ग मरम्मत की मांग की। बावजूद इसके अब तक सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नराजगी है। इसी तरह क्षेत्र के बिलारीह महेवा लाखापुर तक बनाए गए संपर्क मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सिंचाई विभाग की ओर से महेवा से लेकर लखापुर तक 1800 मीटर सड़क की मरम्मत की गई थी। कार्य पूरा हुए एक वर्ष भी नहीं पूरा हुआ कि सड़क पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने कई बार सिंचाई विभाग के साथ पीडब्लूडी के अधिकारियों से सड़क के मरम्मत की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें