फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उदयरामपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव निवासी युवक समर राजभर की गला रेतकर हत्या मामले में फरार नामजद अभियुक्त और भभुआ अनुमंडल क्षेत्र के 10 मोस्ट वांटेड में शामिल सेवा राजभर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़ा गया अभियुक्त उदयरामपुर गांव का ही रहने वाला है। भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि आठ अक्तूबर 2024 को मृतक के पिता रामबिलास राजभर ने बेटे के लापता होने की सूचना चैनपुर थाने में दी थी। तीन दिन बाद 11 अक्तूबर को पुलिस ने युवक का शव अमवावाली ढाबा के समीप नाले से बरामद किया, जिसकी गला कटा हुआ था। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
हत्या मामले में दो वांछित गिरफ्तार
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने नागेश्वर प्रसाद उर्फ रिंकू निवासी कठेज थाना मोहनियां जिला भभुआ (बिहार) और मनोज मुसहर निवासी तेलडा थाना शिवसागर जिला रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्ताें पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें