धानापुर कस्बा स्थित बाबा वीर बौरहवा मंदिर में रविवार को प्रेमी जोड़ा सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गया। विधि विधान के साथ समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। इसके दो दिन पूर्व दोनों ने चंदौली कोर्ट में शादी की थी।
धानापुर थाना क्षेत्र के विझवल गांव निवासी घासी राम के पुत्र मुलायम का कांधरपुर निवासी रामअवतार राम की पुत्री आरती के साथ कुछ वर्षों से मेलजोल बढ़ गया था। जिसे देखकर दोनों के परिजनों ने शादी कराने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि कांधरपुर में मुलायम की बुआ रहती हैं, जिसकी वजह से मुलायम का आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे मुलायम और आरती का प्रेम काफी बढ़ गया। दोनों एक दूजे के लिए जीने और मरनेे की कसमें खा ली। जिसे देखकर दोनों की शादी करा दी गई। धानापुर प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्ष के माता-पिता को बुलाकर शादी कराई गई। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा सुमंत दास, लक्ष्मण कुशवाहा, अखिलेश राम, मटरू राम, अवतार राम, घासी राम, सुधीर कुमार सक्सेना आदि सहित दोनों पक्ष के नात व रिश्तेदार मौजूद रहे।