फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे में झूलकर मजदूर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार चौकी के समीप ईंट भट्टे पर कार्यरत वनवासी मजदूर बबलू (24) रविवार को शीशम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण पति और पत्नी में आपसी विवाद और लाकडाउन के चलते काम नहीं मिलने से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दो सप्ताह पूर्व लॉक डाउन के दौरान अयोध्या से लौटते समय पत्नी के साथ काम के सिलसिले में ईंट भट्टा पर पहुंचा था। दोनों को कोई संतान नहीं हैं।
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार जिला के गारे थाना अर्न्तगत सुरकुमी गांव निवासी सम्बीला बिरजा का 24 वर्षीय पुत्र बबलू की शादी विसनी से हुई है। वह पत्नी के साथ अयोध्या में ईंट भट्ठे पर काम करता था। वहां काम बंद होने पर पैदल ही पत्नी के साथ दो सप्ताह पूर्व अयोध्या से लौट कर घर जाते समय काम के सिलसिले में नईबाजार चौकी समीप एक ईंट भट्टे पर पहुंच गया। ईंट भट्टा संचालक ने काम पर रख लिया। शनिवार की रात में खाना खाते समय पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। पत्नी गुस्से में सोने चली गयी। रविवार की सुबह सोकर उठने के बाद जब उसने घर में पति को नहीं पाया तो तलाश शुरू कर दी। बाहर जाकर देखा तो बबलू का शव ईंट भट्टे के समीप शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देखकर पत्नी के होश उड़ गए और दहाड़ मारकर रोने लगी। भट्ठा संचालक की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मकसुदन राय ने शव को पुलिस कर्मियों के सहयोग से उतारा। महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने झारखंड पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। कोतवाल सत्येंद्र यादव ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी विवाद का कारण सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें