पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात कटेसर से 75 किलो मांसके साथ नौ लोगों को पकड़ा पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, मांस, एक तिरपाल-रस्सी समेत दो चापड़ बरामद किया है। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई और सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। शनिवार की देर रात मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कटेसर स्थित निजी अस्पताल के समीप कुछ लोग पशु वध के कार्य में लिप्त है। जिसपर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने टीम का गठन किया और निर्धारित स्थान पर दबिश दी। इस दौरान पाया कि काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं। कुछ लोग थैले में मांस लेकर जा रहे हैं। सीओ ने बताया कि जब सभी को घेरकर पुलिस आगे बढ़ी तो एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर नौ लोगों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में छुट्टा पशु घूम रहा था। जिसे घेर कर पकड़ लिया गया था। पुलिस ने उनके पास से 75 किलो मांस, तीन तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, रस्सी, तिरपाल तथा दो चापड़ बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मल्लू, परवेज, कल्लू, वसीम, नसीम, इम्तियाज, आफताब, नसीम , गुड्डू कटेसर निवासी हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द मिश्रा, उपनिरीक्षक राजकुमार पांडेय, सत्येंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।