मोहनिया। जाट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बनकर लौटने पर बेटा का जज पिता ने काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ गाजे-बाजे के साथ सोमवार को चांदनी चौक पर भव्य तरीके से स्वागत किया। पिता ने लेफ्टिनेंट बेटे को गोद में उठाकर गाड़ी तक पहुंचाया। लेफ्टिनेंट अभिषेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के बिदामन चक निवासी वीरेंद्र कुमार जो मधेपुरा में जिला न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। उनके बेटे अभिषेक कुमार जाट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बनकर लौटे तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट बेटे के स्वागत के लिए जज पिता काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ कई गाड़ियों और गाजे-बाजे के साथ मोहनिया पहुंचे। वहां उन्होंने लेफ्टिनेंट बेटे का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट अभिषेक कुमार ने कहा कि यही दिन देखने के लिए लोग कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग लेते हैं और अपनी मातृभूमि से जुड़े रहते हैं। अपने गांव वालों के आशीर्वाद से आज सेना में अधिकारी बने हैं। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया।