पीडीडीयू नगर। सीबीएसई की 10वीं की सोमवार को गणित विषय की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों को त्रिकोणमिति के प्रश्न ने परेशान किया। हालांकि कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को बहुत सरल बताया। परीक्षा के लिए पंजीकृत 3835 विद्यार्थियों में से 3813 उपस्थित और 22 अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
जिले के आठ केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। सीबीएसई की 10वीं की परक्षा में 5088 और 12वीं की परीक्षा में 4305 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को 10वीं की गणित विषय की परीक्षा में 3835 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 22 ने परीक्षा छोड़ दी। को-संचालक नवीन कुमार मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में सेंट जोसेफ स्कूल चहनिया, बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल धानापुर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर, सनबीम मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल, जेएस पब्लिक स्कूल पांडेयपुर सहित आठ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।