फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढों का मुद्दा उठा

Fri, 23 Jun 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
विज्ञापन
समस्या सुनते जिलाधिकारी हेमंत कुमार।
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। इस दौरान उद्यमियों ने डीएम हेमंत कुमार के समक्ष औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। जिसमें प्रमुख रूप से औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों तक जाने वाली सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया और उनको गड्ढा मुक्त करने की मांग की गई। जिस पर डीएम ने तत्काल गड्ढे भरने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी ने सोमा कंपनी के कर्मचारी से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिया कि तत्काल रोलर चलवाकर गड्ढे भरना सुनिश्चित करें। वहीं जिला पंचायत विभाग को निर्देश दिया कि शासन को पत्र लिखकर भेजें ताकि सिंघीताली रेल फाटक से होकर फेज-2 की तरफ जाने वाले मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराएं। इस दौरान रामनगर फेज-1 में खोली गई शराब की दूकान को हटवाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी मुबारक अली को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप हाइवे से 500 मीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में जगह का चिह्नाकन कर दूकान को स्थापित करवाएं। फेज-1 में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी को निर्देश दिया कि उद्यमियों के साथ बैठक कर समुचित स्थान को चिह्नित कर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर  गौरव मिश्रा, अजयदीप सिंह, देव भट्टाचार्य, जितेंद्र सिंह, विजय केशरी, संदीप सिंह, शेषपाल गर्ग आदि       उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें