फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हल्दी रस्म के बीच दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, धोखा देने का लगाया आरोप

Fri, 02 May 2025 09:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के हल्दी के रस्म के बीच उसकी प्रेमिका ने घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसे धोखा देकर युवक किसी और से शादी कर रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी होने की भनक मिलते ही प्रेमिका उसके घर पर पहुंच गई। उस दौरान घर पर युवक की शादी की तैयारी हो रही है। दूल्हा शादी के लिए हल्दी लगवा रहा था। उसने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही डायल 112 परो फोन किया। युवक पर उसे धोखा देकर दूसरे से शादी रचाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गुजरात की एक बिस्कुट की फैक्टरी में मजदूरी करता है। वहीं बलिया जिले की युवती भी काम करती है। युवती का आरोप है कि साथ में काम के दौरान चार साल पहले दोनों में प्रेम संबंध हो गया। युवक पर उससे शादी का वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उसे दो बार गर्भपात भी कराना पड़ा। 

इधर, एक माह से वह अपने घर आया था और उसका फोन भी नहीं उठा रहा था। इसी बीच किसी से पता चला कि वह एक मई को शादी रचाने जा रहा है तो वह उसके घर पर पहुंच गई। दूल्हे को हल्दी लगाई जा रही थी। इस पर प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्ष को थाने पर बुलाकर बुधवार को दिनभर सुलह समझौता कराती रही। इसी बीच लड़के के घर वालों और दूसरी तरफ प्रेमिका के परिजन भी सूचना मिलने पर थाने पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में सुलह समझौता कराया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी से मामले में सुलह समझौता हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें