फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध से बह रहे पानी को रोकने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चंद्रप्रभा बांध के मुख्य गेट से पानी का लीकेज बंद करने के लिए दो साल पहले लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन मुख्य गेट से लीकेज अब तक नहीं रुक सका है। बृहस्पतिवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम विकास मित्तल से मिला और लीकेज रोकने समेत अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बांध का पानी नदी में बह रहा है। इससे बारिश न होने पर खेतों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पानी का लीकेज रोकने के उपाय नहीं किए गए तो किसान आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में वीरेंद्र पाल, देशराज सिंह पटेल, धीरज श्रीवास्तव, राजेश नारायण तिवारी, ओम प्रकाश मौर्य, विजय मौर्य, राधेश्याम, टिंकू फौजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें