फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पार कर रहीं लड़कियों को कार ने कुचला, अस्पताल से डॉक्टर ने दिया डिस्चार्ज, घर जाकर मौत, दूसरी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-टक्कर मारने के बाद कार भी बिजली के खंभे से टकराई, ड्राइवर भी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय के अंतर्गत राजकीय महिला चिकित्सालय के समीप शुक्रवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही दो बालिकाओं को कुचल दिया। कार भी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में जहां बालिकाएं घायल हो गई वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने बालिकाओं को पास के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को मामूली चोट बताकर चिकित्सक ने छोड़ दिया। घर जाने के कुछ देर बाद निशा (11) की तबीयत बिगड़ने लगी तो लोग उसे निजी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी किशोरी की हालत गंभीर हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुगलसराय के अंतर्गत जीटीआर ब्रिज के पास बस्ती में रहने वाली दो बालिकाएं निशा (11) एवं सबीना (10) सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान काली महाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों को कुचल दिया। वहीं कार भी अनियंत्रित होकर पास के ही खंभे जा टकराई। इस दौरान कार चालक समेत दोनों बालिकाएं घायल हो गईं। दोनों बालिकाओं को ऊपरी चोट का मुआयना कर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने घर जाने दिया। घर जाने के बाद निशा की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गये । जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक भी गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति ठीक होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें