फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ढाई सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा

विज्ञापन
बलुआ में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को भी बढ़ोतरी जारी रही। ढाई सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए मंगलवार की दोपहर दो बजे तक जलस्तर 68.31 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

यह चेतावनी बिंदु से मात्र 1.90 मीटर नीचे है। जिस तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ के खतरे से सशंकित हैं।
जिले में गंगा के किनारे नियामताबाद, चहनिया, धानापुर ब्लाक के 50 से अधिक गांव गंगा के तटवर्ती हैं। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर है।
इस माह की शुरूआत में गंगा चेतावनी बिंदू को पार कर गई थी। तीन सितंबर से जल स्तर नीचे उतरने लगा। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली थी। एक लगभग 20 दिन बाद एक बार फिर जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी। शनिवार से जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 67.72 मीटर पर दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार की दोपहर दो बजे तक जलस्तर 68.31 मीटर तक पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु से मात्र 1.90 मीटर नीचे है। गंगा में खतरे का निशान 71.262 मीटर है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से पड़ाव, बहादुरपुर, मवई कला, मवई खुर्द, कुंडा कला, सहजौर, रौना, कैली, भूपौली, डेरवा, सूरतापुर, नैढ़ी, नादी, निधौरा, बलुआ, मारुफपुर, टांडाकला सहित अन्य गांवों के लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें