फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 12 बीघा गेहूं की फसल पर वन विभाग ने चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। तहसील नौगढ़ क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार की सुबह मझगाई रेंज में भैसोड़ा कंपार्टमेंट नंबर 6 दानौगढा़ में की गई।
विज्ञापन

रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में 12 बीघा वन क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया और भूमि को कब्जे में लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर खाई खोदी गई।
संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग और डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर मझगांई रेंज के दानौगढा वन क्षेत्र में यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। कुछ लोग खाली वन भूमि को कब्जे में लेकर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार चेतावनी और समझाइश के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद विभाग को कठोर कदम उठाना पड़ा। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनें और रोटावेटर लगाए गए थे।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या खेती पूरी तरह अवैध है।
विभाग की ओर से पूर्व में कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नियमों की अनदेखी की, जिस कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई।
रेंजर अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें