फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 8 स्कूलों में किचेन शेड का होगा निर्माण

विज्ञापन
बरहनी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हो रहा टीन शेड का कार्य। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। जिला पंचायत की ओर से बरहनी ब्लॉक के आठ उच्च प्राथमिक स्कूलों में किचेन शेड का निर्माण कराया जाएगा। चार स्कूलों में मंगलवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बरहनी ब्लाॅक के आठ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहनी, कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय परेवा और उच्च प्राथमिक विद्यालय फुटिया में 50 फीट लंबे और 35 फीट चौड़े किचेन शेड निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जबकि कंपोजिट विद्यालय खुरहट, महरानी, पिपरी व बगही में निर्माण होना बाकी है। इस संबंध में बीईओ बरहनी अजीत पाल ने बताया कि चार किचेन शेड का उद्घाटन 26 जनवरी को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें