फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह फूंके पाक के झंडे

Wed, 21 Sep 2016 01:33 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा फूंकते ग्रामीण।
विज्ञापन
काश्मीर के उड़ी के सैन्य कैंप पर हुए हमले में भारतीय जवानों की शहादत पर मंगलवार को भी पूरे जिले में जगह जगह कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई वहीं लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर गुस्से का इजहार किया। वहीं सरकार से आर पार की लडाई का आह्वान किया।
विज्ञापन

मासूम पब्लिक स्कूल अलीनगर के छात्र छात्राओं कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर  पर कुमारी रानी, आकांक्षा, कृति, जिज्ञासा,  सोनाली,एकता,  शालिनी, सानिया, हर्षित, हर्ष,अशद आदि रहे। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रांतीय खंड मुगलसराय के प्रांगण में कैंडल जलकर उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमित शुक्ला, धर्मेन्द जायसवाल, आरके ओझा, रामकुमार चौहान, लालमन, अनुज जायसवाल, वाईएन मिश्रा, छोटेलाल, यूएन उपाध्याय,  कमलेश, पकंज श्रीवास्तव, अर्जुन खरवार, हर्ष सिंह, नीरज गुप्ता आदि रहे।
 पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ मुगलसराय मंडल की जिला स्काउट गाइड रैली की शुरूआत शहीदों को                     श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। स्काउट गाइड ने मोमबत्ती जलाकर मौन रखा। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने नगर के सुभाष पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संतोष पाठक, डॉ.दयाराम, रामू गुप्ता, प्रवीण चौबे, अजय कुमार, बाबू यादव आदि रहे।
विज्ञापन

 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन नगर इकाई के   सदस्यों ने कैंप कार्यालय पर उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कृष्णा गुप्ता, नंदलाल, फैयाज अंसारी, संतोष शर्मा, रमेश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, खालिक, शैलेन्द्र पांडेय,  आरके तिवारी, कृष्ण कुमार, सचिन पटेल, शैलेन्द्र शर्मा, बेचू मौर्य आदि उपस्थित रहे।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार छांगुर चौहान के नेतृत्व में युवाओं ने दामोदर दास पोखरा से कैंडल मार्च निकाला और क्षेत्र भ्रमण करते हुए वीआईपी गेट तक गया और यहां से सुभाष पार्क पहुंच कर पाकिस्तान का झंडा फूंका।
इस अवसर पर राधेश्याम, गुरुदयाल, मुनेश्वर, अजय           कुमार चौहान, राजू, शिवचरन, राजकुमार, धीरजप्रकाश, गुलशन, चंद्रमा, विशाल, पुन्नू सोनकर   राजेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें