क्रय विक्रय सहकारी समिति परिसर में स्थित कृषक भारती कोआर्डिनेटर लिमिटेड के विक्रय केद्र पर बड़े किसानों को उनकी जरुरत के मुताबिक अधिक खाद देने को लेकर लाइन में लगे किसानों ने हंगामा किया तथा गोदाम में ट्रकों से उतर रही खाद का उतरवाना बंद करवा दिया।
वहीं इसकी सूचना मिलने पर अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए तथा धरनेपर बैठ गए। जिसपर केंद्र के प्रबंधक ने एसडीएम को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ फोर्स के साथ वहां पहुंचे तथा दो और काउंटर खुलवाए और हर किसान को दो-दो बोरी खाद का वितरण कराया।
इस दौरान लाल चंद्र के नेतृत्व में चल रहे धरने को उन्होंने समाप्त करवाया।