फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड और गलन ने तीन लोगों की ले ली जान

Wed, 14 Jan 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धीनाः क्षेत्र के डैना निवासी मो. शफी (60) की ठंड लगने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई।  सोमवार की रात को शफी को ठंड लग जाने से पेट में दर्द हो गया था। मंगलवार की सुबह चिकित्सालय ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। धानापुरः कस्बा निवासी रामाश्रय कुशवाहा (55)पत्नी उर्मिला देवी की ठंड लगने से मौत हो गई। मंगलवार की शाम उर्मिला देवी को ठंड लगने से पेटदर्द आरंभ हो गया। पीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पुरानाडीह गांव की तलरा बस्ती में ठंड लगने से बगसेरा देवी (70) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिवारवालों को सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें