फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडदान कर पितरों को किया तृप्त

Sat, 01 Oct 2016 01:20 AM IST
chandauli
विज्ञापन
बलुआ गंगा घाट पर पितरों को श्राद्ध देने के लिए जुटे लोग। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
पितृपक्ष के अंतिम दिन लोगों ने पिंडदान और तर्पण कर पितरों को तृप्त किया। इस दौरान गंगा तटों पर भीड़ उमड़ी रही। घरों में भी तर्पण कर ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इसके पूर्व कुत्ते, कौआ और गाय को भी भोजन दिया गया। उधर, तर्पण के लिए पुरोहितों और नाइयों की चांदी रही। उन्होंने जमकर यजमानों की जेबें ढीली कीं।
विज्ञापन


पितृपक्ष के अंतिम दिन अमावस्या तिथि को ज्ञात, अज्ञात सभी पितरों के नाम से तर्पण और पिंडदान किया जाता है। शुक्रवार की सुबह से ही इसकी तैयारी शुरू हो गई थी। सुबह लोगों ने नाइयों के यहां पहुंच कर बाल मुंडवाए और घरों में पुरोहितों को बुलाकर मंत्रोच्चार के बीच पितरों के साथ ऋषियों और देवताओं को तर्पण कर पिंडदान किया। जौ, तिल, जल, कुश से तर्पण के बाद पितरों के नाम पर कपड़े, अन्न आदि का दान किया और ब्राह्मण भोज कराया। वहीं कुछ लोग गंगा तटों पर पहुंचे और पिंडदान दिया।

चहनियां संवाददाता के अनुसार, बलुआ स्थित प्रसिद्ध पश्चिमवाहिनी मां गंगा के तट पर शुक्रवार को पितृ विसर्जन के लिए लोगों की भीड़ जुटी। यहां सकलडीहा, सैयदराजा, बरहनी, धानापुर, शहाबगंज, चकिया, मुगलसराय सहित जिले के अन्य इलाकों से हजारों लोग पहुंचे। घाट पर मुंडन कराने के बाद लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और जौ के आटा, खोआ आदि का पिंड तैयार कर पूजन अर्चन कर तर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें