फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, सज गए मंदिर

Sat, 01 Oct 2016 01:15 AM IST
chandauli
विज्ञापन
फूल मालाओं की खरीदारी करते लोग। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र को लेकर शुक्रवार की देर शाम तक श्रद्धालु तैयारी में जुटे रहे। शनिवार को कलश स्थापना के बाद नौ दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू की जाएगी। जहां दुर्गा मंदिर सजधज का तैयार हो गए वहीं लोगों में पहले दिन व्रत और पूजा को लेकर बेहद उत्साह का माहौल रहा। बाजारों में पूजा अर्चना की सामग्रिया खरीदने के चलते शाम तक भीड़भाड़ रही। मुख्यालय स्थित मां काली माता मंदिर, राम जानकी शिव मठ मंदिर में साफ-सफाई होती रही।
विज्ञापन


नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ की जाती है। इस दौरान लोग व्रत भी रखते हैं। शनिवार को नवरात्र शुरू हो रहा है। इसके लिए घरों में साफ-सफाई हुई। दैहिक, दैविक व भौतिक पापों से छुटकारा पाने के लिए शारदीय नवरात्र में लोग अनुष्ठान कर मां की अराधना करते हैं। कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजन अर्चन अधिकांश घरों में होती है। नवरात्र को देखते हुए हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूजन सामग्रियों की खरीदरी के लिए लोग बाजार में दिखे।

इसके चलते पूरे दिन बाजार में चहल-पहल रही। महंगाई के बाद भी लोगों ने अपनी आवश्यकतानुसार पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। नवरात्र को देखते हुए नगर में जगह-जगह अस्थायी दुकानें सजी हुईं थीं। दूसरी ओर मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां चली। नवरात्र की पूर्व संध्या पर चकिया तथा शिकारगंज क्षेत्र के देवी  मंदिर भव्य तरीके से सजाये गए हैं। क्षेत्र में कई शक्तिपीठ  हैं। दस दिवसीय नवरात्र के दौरान मंदिर गुलजार रहेंगे। नगर में  स्थित काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, कालिका धाम कालोनी की दुर्गा मंदिर,  मंगरौर गांव स्थित मंगला गौरी मंदिर, भीषमपुर गांव स्थित वन देवी मंदिर,  हाजीपुर गांव स्थित दुलहिया दाई मंदिर को नवरात्र के लिए विशेष रूप से सजाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें