फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान को दी गई विदाई

Mon, 19 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसहटा गांव निवासी बीएसएफ के  जवान श्रीकांत यादव (22) का शव रविवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिवारवालों के क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। शाम करीब पांच बजे जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा जवाहरलाल श्रीवास्तव, सीओ सकलडीहा श्यामदेव व धानापुर थानाध्यक्ष योगेंद्रनाथ यादव के साथ सेना के जवान और ग्रामीण मौजूद रहे। बांग्ला देश बार्डर के किशनगंज इलाके में तैनात श्रीकांत यादव की पिछले पिछले 16 अक्तूबर को विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत अपने एक साथी के साथ बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच तार में अचानक विद्युत प्रवाह हो जाने से तार बांध रहे साथी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि श्रीकांत गंभीर रूप से झुलस गया। साथी जवान उसे लेकर हास्पिटल पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

साथी जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी। सेना के जवानों ने 3  राउंड फायरिंग कर विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें