फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए दी परीक्षा

Tue, 25 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण शिक्षक बनने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षु शिक्षक परीक्षा सोमवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में शुरू हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में पहले दिन 2011 बैच के 744 प्रशिक्षु शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन



  प्रथम पाली में पूर्वाह्न दस से बारह बजे तक प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में अपराह्न एक से तीन बजे के बीच द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।

 बीस कक्षों में हुई परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 44 कक्ष निरीक्षक लगाए गए थे। इसके अतिरिक्त तीन आंतरिक सचल दल  भी मौजूद थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय और बेसिक शिक्षा अधिकारी पीसी यादव परीक्षा के दौरान रहे।
विज्ञापन



 केंद्र व्यवस्थापक डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि 25 अगस्त को तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें