फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की साजिश रचने वाले इंजीनियर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अपने अपहरण का ड्रामा रचकर खलबली मचाने वाले इंजीनियर दीपक सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेज दिया। रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी ने दयाराम सरोज ने मामले का खुलासा किया। बताया कि इंडस टावर इंजीनियर दीपक सिंह ने टावर के काम में शामिल भाजपा नेता बबलू सिंह से लड़ाई के बाद उसे फंसाने की नीयत से खुद के अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि करवत से एक व्यक्ति दीपक कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया है। अपहृत दीपक सिंह के परिजनों ने बताया कि एक स्कार्पियो गाड़ी से कुछ दिन से दीपक कुमार सिंह का पीछा किया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों के लिखित तहरीर पर भाजपा नेता गोपाल सिंह उर्फ बबलू सिंह, विजय सिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुगलसराय पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम चंदौली ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से अपहृत दीपक कुमार सिंह को मथुरा पुलिस के सहयोग से वृंदावन से बरामद कर लिया गया। उसके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह वर्ष 2010 से टावर टेक्निशियन के पद पर इंडस टावर कंपनी में कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में उसके कार्य क्षेत्र में 24 टॉवर आते हैं। इसमें से कुछ टॉवर की देख-रेख बबलू सिंह करता है। उसी टावर के काम में दीपक कुमार सिंह व बबलू सिंह के बीच कुछ दिन पहले विवाद हो गया। इसी को लेकर दीपक कुमार सिंह ने बबलू सिंह को फर्जी मुकदमे में फंसाने की नियत से बुधवार को मुगलसराय से वापस अपने घर जाते समय अपने साले सुजीत कुमार सिंह को मोबाइल पर सूचना दी कि एक स्कार्पियो गाड़ी उसका पीछा कर रही है। इसके बाद दीपक ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार व अपना मोबाइल कार में छोड़ कर खुद ही वहां से मथुरा चला गया। मुखबिर और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दीपक को मथुरा से सकुशल बरामद किया गया। इस संबंध में एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि दीपक कुमार सिंह फर्जी दस्तावेज पहचान पत्र पर फर्जी सिम लेकर उसका उपयोग कर रहा था। उसने फर्जी तरीके से अपहरण की साजिश रची। इस संबंध में दीपक कुमार सिंह के विरुद्ध थाना मुगलसराय में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें