फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएम और एसपी पहुंचे नहीं, लेखपाल हड़ताल पर रहे

विज्ञापन
सकलडीहा तहसील में जुटे फरियादी। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लेखपालों के हड़ताल का असर दिखा। जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम और एसपी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों में निराशा हुई। सभी तहसीलों में कुल 256 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 26 का समाधान किया गया। सकलडीहा तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, लेकिन डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल नहीं पहुंचे। यहां 113 शिकायतें आईं, इनमें से महज 10 का समाधान हो सका। लेखपालों की हड़ताल की वजह से जमीन विवाद से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा सिंह, डिप्टी एसपी कृष्ण मुरारी शर्मा, बीडीओ विजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी, सीएमओ डॉ. परितोष मिश्र आदि मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर तहसील में एडीएम (न्यायिक) रतन कुमार वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 36 मामले आए, जिनमें से 5 का निपटारा हो पाया। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार संदीप कुमार, बीडीओ शशिकांत पांडेय, बीईओ मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
नौगढ़ में एसडीएम पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में जन सुनवाई हुई। यहां 18 शिकायतें आईं, इसमें से एक का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान एसडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह, बीडीओ राकेश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकिया में एसडीएम विकास मित्तल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 35 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का समाधान किया गया। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र यादव, सीओ अजीत सिंह चौहान, बीडीओ अनिल राय आदि मौजूद रहे। वहीं, चंदौली में एसडीएम अमरचंद वर्मा ने शिकायतें सुनी। यहां आईं 54 शिकायतों में 5 का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें