फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोमांचक मुकाबलों में बेटियों ने जीत के लिए झोंकी ताकत

विज्ञापन
पांडेयपुर के जेएस प​ब्लिक सकूल में हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी। स्रोत:-विद्
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कासिमपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को लीग मुकाबले हुए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में देश-विदेश की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोश और ऊर्जा के साथ खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान ने दुद्दुपूडी इंग्लिश स्कूल को 11-7 से हराया। केएन मोदी ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद ने हजारीलाल पब्लिक स्कूल दिल्ली को 7-6 से शिकस्त दी। बिरला पब्लिक स्कूल दोहा कतर ने ग्रेट इंडियन सैनिक स्कूल रायपुर को 2-1 और अवर ओन इंग्लिश स्कूल शारजाह यूएई ने ग्रेट इंडियन सैनिक स्कूल रायपुर को 3-1 से हराया। दुद्दुपूडी इंग्लिश स्कूल ने अवर ओन इंग्लिश स्कूल शारजाह को 9-1 से पराजित किया।
अंडर-17 में भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली ने सनबीम एकेडमी वाराणसी को 6-0 से हराया। वेलामल चेन्नई ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को 12-3 और श्री जैन युआन गुजरात ने कल्याणी पब्लिक स्कूल पुणे को 12-11 से शिकस्त दी। इंडियन स्कूल अलवेदी ने शांति निकेतन कतर को 11-2 से हराया। द कल्याणी स्कूल पुणे ने आर्मी पब्लिक स्कूल गोपालपुर को 5-3 से पराजित किया। अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने सनबीम एकेडमी वाराणसी को 16-2 और पावना स्कूल हाथरस ने ज्ञानदीप स्कूल कर्नाटक को 17-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें