फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में ढंका रहा जिला, रेंगते रहे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे व ठंडी हवाओं के चलते जिले का मौसम बुधवार से एकबार फिर सर्द हो गया। बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे की चादर से पूरा जिला ढंका हुआ था। दोपहर के एक बजे के बाद कोहरे का प्रभाव कुछ कम हुआ लेकिन शाम से फिर कोहरा छाने लगा जो रात गहराने के साथ घना होता गया। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व उच्चतम 21 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। ठंडी से बचने के लिए लोग दिन के समय भी अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से ही कोहरा छाने लगा था जो रात के 10 बजे के बाद काफी गहरा हो गया। बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि 20 मीटर की वस्तु भी नहीं दिख रही थी। वहीं सुबह से चल रही ठंडी हवा से भी लोग परेशान रहे। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कई स्थानों पर दुकानदार अलाव तापते दिखे। वहीं कोहरे व ठंड के कारण पशु-पक्षी भी सुरक्षित ठिकाना खोजकर छिपे रहे। कोहरे का सबसे ज्यादा असर वाहनों के आवागमन पर पड़ा। कोहरे के कारण सुबह से दोपहर तक वाहनों के पहिए रेंगते रहे। दृश्यता काफी कम होने से कई वाहनों के चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। वहीं चंदासी स्थित कोलमंडी से पड़ाव तक कोहरे के अलावा सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण सड़क पर बने गड्ढों को वाहन चालक देख नहीं पा रहे थे। इससे कई वाहन पलटने से भी बाल-बाल बचे। सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट न होने से वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। वहीं जिले की अन्य सड़कों पर भी वाहन काफी धीमी गति से चले।
पीडीडीयू नगर। लखनऊ स्थित राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार दिसंबर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। दो जनवरी की सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.6 डिग्री पर पहुंच गया था जबकि दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन व अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ जनपद में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना भी है। इसके बाद कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें