फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 20 अगस्त को डीएम करेंगे वनाधिकार पट्टों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। वनाधिकार अधिनियम के तहत जमीन पर दावेदारी करने वाले नौगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। डीएम की अध्यक्षता में 20 अगस्त को वनाधिकार समिति की आठवीं बैठक होगी। इसमें नौगढ़ ब्लॉक के 15 गांवों से जुड़े लंबित प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समिति के सचिव ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक 20 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसमें वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावों की ग्राम सभा और उपखंड स्तरीय समिति से प्राप्त आख्या का परीक्षण किया जाएगा।
अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नौगढ़ विकासखंड के 15 गांवों के आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया है। उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ कलेक्ट्रेट में उपस्थित होने को कहा गया है। इनमें धनकुंवारी, पड़रिया, तेंदुआ नरकटी, मझगाई, बोदलपुर, अमदहां, चरनपुर, तेंदुआ, शमशेरपुर, विशेषरपुर, रामपुर चिकनवा, देवरा, बोझ, जयमोहनी पोस्ता और सोनवार गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें