फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर के नाम मात्र से दूर होती है भय नामक बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा ईश्वर का नाम लेने मात्र से मनुष्य के अंदर छिपी भय नामक बीमारी दूर हो जाती है। किसी भी युग में भय नामक बीमारी का वर्णन नहीं किया गया है लेकिन यह मानव जाति के लिए बहुत खतरनाक बीमारी है।
विज्ञापन

यह बातें चिरईगांव में चल रहे चतुर्मास यज्ञ के दौरान सोमवार को त्रिदंडी स्वामी के शिष्य सुंदर राज स्वामी महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि भय नामक बीमारी के कारण मनुष्य कई कई युगों तक इस कालचक्र में कई योनियों में भटकते रहते हैं लेकिन नारायण का नाम लेने मात्र से मनुष्य भय नामक बीमारी छुटकारा पा सकता है। कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि नारायण नाम का जाप समस्त दुखों का को दूर करने में सहायक है। इसलिए मनुष्य को नारायण में आस्था रखकर उनके नाम का जाप करना चाहिए। इस दौरान जनार्दन सिंह, मृत्युंजय सिंह, विनोद गुप्ता, गुड्डू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें