फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तेजी से कराएं पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली पोषण मिशन अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला समिति की बैठक हुई। इसमें शासन की योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने तथा बच्चों को निर्धारित पोषाहार वितरित करने पर जोर दिया गया। वहीं अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द पूर्ण कराने के लिए जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल ने सभी सीडीपीओ की जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानों को विभागीय योजनाओं के बारें अवगत कराकर उनका सहयोग लिया जाय। बच्चों को ड्राई खाद्यान्न, तेल पुष्टाहार का वितरण शत प्रतिशत होना आवश्यक है। अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तेजी से पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था के अफसरों के साथ नियमित बैठक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों का निर्माण पूर्ण करने के लिए बीडीयो से समन्वय स्थापित करें। कहा कि नौगढ़ में शौचालय निर्माण की प्रगति काफी खराब है। इसके लिए सीडीपीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए समीखा जरुरी है। जिला विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका बनवाने तथा कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करके उपचार पर जोर दिया। इस दौरान डीपीओ नीलम मेहता, एमपी चौबे, अमरनाथ मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें