फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए शिक्षकों को प्रेरित करेगा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा। कक्षा एक से आठ तक परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत 18 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों व कर्मियों को बीएसए व अन्य विभागीय अधिकारी कोबिन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का आदेश पहुंचने के बाद विभाग शिक्षकों की सूची तैयार करने में जुट गया है। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाने के आदेश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश में कहा है कि जिला प्रशासन से संपर्क करके टीकाकरण कराएं। इस संबंध में बीईओ बरहनी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें