फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
कुंदन यादव, (फाइलफोटो) शहाबगंज में खेत में मिला शव - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाना के केराय गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रहे युवक कुंदन (18) का शव शनिवार की सुबह पास के ही खेत में मिलने से सनसनी फैैल गई। युवक के गले पर रस्सी के निशान पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र निवासी सारनाथ के दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र चंदन और छोटा पुत्र कुंदन। कुंदन घर पर ही रहकर घर खेती किसानी का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। शनिवार की सुबह उठने के बाद कुंदन को बिस्तर पर न देख परिवार वाले चिंतित हो गए। अभी वह कुंदन के बारे में जानकारी ले रहे थे कि तभी किसी ने सूचना दी कि पास के ही खेत में एक शव पड़ा है। इस दौरान परिवार के लोग भी खेत में चले गए। वहां कुंदन का शव देखकर सभी के होश उड़ा गए। परिवार वालों ने बताया कि कुंदन के गले पर रस्सी के निशान पड़े थे। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी वीरेंद्र प्रसाद, सीओ चकिया नीरज सिंह व थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में एएसपी वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें