फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकलडीहा मोड़ के समीप जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को चालक सहित लोगों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव समेत ट्रक व चालक को थाने ले आई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछड़ी निवासी स्वर्गीय रामजी सिंह का पुत्र लक्ष्मण सिंह (30) शुक्रवार को दिन में किसी कार्य से घर से मोटरसाइकिल से होकर पीडीडीयू नगर जा रहा था। जैसे ही वह सकलडीहा मोड़ के समीप पहुंचा की तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर पलट गई। जब तक वह संभल पाता तब तक चंदौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जहां लोगों ने चालक ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और चालक व ट्रक को थाने ले आई। घटना के बाद से उसकी मां मुनसरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें